रोहित हत्याकांड में गिरफ्तारी की मांग, खाप पंचायत और परिजनों ने किया प्रदर्शन
आठ महीने बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: जिले के गांव हुमायुपुर निवासी अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर रोहित धनखड़ हत्याकांड मामले में आठ महीने बीत जाने के बावजूद भी मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बुधवार को खाप पंचायत व पीड़ित परिजनों ने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय के बाहर सड़क पर जाम लगा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने जाम नहीं खोला, जिसके चलते सड़क पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई। ट्रेफिक पुलिस ने रूट डार्बट कर वाहनों को निकाला। पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया।
इस मामले में खाप पंचाते व पीड़ित पक्ष मुख्यमंत्री से भी मिल चुका है और मुख्यमंत्री ने भी पीड़ित परिजनों को उचित कारवाई का आश्वासन दिया था। हालांकि रोहित हत्याकांड मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, लेकिन परिजन मुख्य आरोपियों की मांग पर अड़े है, जोकि विदेश में है। खाप पंचायत व पीड़ित परिजनों ने साफ चेताया कि अगर पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू कर देगे। बॉक्सर रोहित की मां सरोज ने बताया कि 28 नवंबर 2025 को उसका बेटा अपने दोस्त बौंदकला निवासी जतिन के साथ शादी में भिवानी गया था।
गांव तिगड़ाना से बारात आई थी, जिसमें कुछ युवकों के साथ कहासुनी हुई और बाद में जब रोहित शादी समारोह से बापिस घर आ रहा था तभी रास्ते में उन्हीं युवकों ने रास्ता रोकर उसके साथ मारपीट कर अधमरा कर दिया। रोहित को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सरोज ने आरोप लगाया कि भिवानी पुलिस ने 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन भिवानी से रोहतक केस टांसर्फर होने के बाद रोहतक पुलिस ने दो आरोपियों को हटाकर 11 के खिलाफ केस दर्ज किया, उसमें से भी छह आरोपी ही पकडेÞ गए है, जबकि अन्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय की मांग की।
एसपी बोले, फरार आरोपियों को भगोड़ा घोषित कराने की प्रक्रिया होगी शुरू
पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने पीडित परिजनों को आश्वासन दिया कि 15 दिन के भीतर शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमे लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्हें भगोड़ा घोषित कराने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी और जरूरत पड?े पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी। एसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया और चेताया कि अगर प्रशासन ने तय समय पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।