Ek Ped Maa Ke Naam: एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत कन्या कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत महाविद्यालयों में हुआ वृक्षारोपण

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Ek Ped Maa Ke Naam: स्थानीय सावित्रीबाई फुले राजकीय महिला महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना  एवं ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य उपहार है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा समाज में प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है ।

कार्यक्रम मे एनएसएस संयोजक डॉ. पूनम यादव, प्रो. योगिता मलिक, ईको क्लब संयोजक डॉ. विजयदीप व डॉ. सुमित कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी और शहीद दलबीर सिंह राजकीय पिपली  में  वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. तराना नेगी के मार्गदर्शन मे कॉलेज परिसर, आई.एम.टी. खरखौदा और आस-पास के सड़क किनारों पर कुल 250 पौधे रोपे गए।इस अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना  के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्या डॉ. तराना नेगी ने कहा कि पौधे लगाना केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि इन्हें जीवित रखना और इनकी देखभाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैस्थानीय सावित्रीबाई फुले राजकीय महिला महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना  एवं ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने शपथ ली कि वे इन पौधों को वृक्ष बनने तक सींचेंगे ताकि ये पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बना।

Kharkhoda News

About The Author

Related Posts