French Language: चाहवाला के राजकीय उच्च कन्या स्कूल में फ्रैंच भाषा की पढ़ाई शुरू

बीईओ सतबीर ढिढ़ारिया ने किया शुभारंभ

Published On

French Language: नाथूसरी चौपटा/सरसा, (सच कहूँ/भगत सिंह)। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, चाहवाला के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा से जोड़ने के लिए फ्रेंच भाषा पढ़ाई जाएगी। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ढिढ़ारिया एवं ब्लॉक समिति चैयरमैन सूरजभान बूमरा ने स्कूल में फ्रेंच कोर्स का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को फ्रेंच भाषा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आज के वैश्विक युग में विदेशी भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा, रोजगार, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा अंतरराष्ट्रीय अवसरों के नए द्वार खोलता है। Sirsa News

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार एवं शिक्षा निदेशालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं तथा सरकारी विद्यालयों में भी विदेशी भाषाओं के अध्ययन के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हरियाणा के 26 स्कूलों में और जिसमें सरसा जिले के 2 स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को फ्रेंच भाषा सिखाई जाएगी। इसमें चाहरवाला राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में इस सत्र में कक्षा 6 से इसकी शुरूआत की गई है।

विद्यालय में फ्रेंच भाषा के प्रशिक्षण का कार्य विजय भार्गव द्वारा किया जाएगा। विजय भार्गव ने बताया कि इसके तहत वर्ष में 90 घंटे निर्धारित किए गए हैं, जिनके अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह तीन कक्षाएं लगेंगी। इस सत्र में बच्चों को केवल फ्रेंच भाषा एवं फ्रेंच संस्कृति के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगले शैक्षणिक सत्र से पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिसके बाद फ्रेंच भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया जाएगा।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक चैयरमैन, गांव के सरपंच अशोक बैनीवाल, विद्यालय के मुख्यध्यापक पृथ्वी सिंह, दलीप गोदारा, संदीप नुईया, प्रिंसीपल सुनीता, प्रहलाद राय, शारदा, सुनीता, रविंदर, प्रधान जशवंत, अशोक दहिया, रविंदर भाखर, रामसिंह पूर्व सैनिक, बंसीलाल, छबीलदास नंबरदार, पवन मेंबर, विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार उपस्थित रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts