Markanda River: मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव कठवा में घुसा पानी 

मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ा, कठवा गांव तक पहुंचा पानी

Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: पहाड़ों में बरसात के बाद मारकंडा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। मारकंडा नदी का जलस्तर बढने से शाहाबाद के गांव कठवा में सड़क तक पानी पहुंच गया। बुधवार सुबह नदी में 14 हजार क्यूसेक के आसपास पानी था। हालांकि बुधवार दिन में मारकंडा नदी का जलस्तर कम होता गया। गेज रीडर रविंद्र ने बताया कि शाहाबाद के कठवा गांव के लिए खतरा टला नहीं है। बेशक मारकंडा नदी में जलस्तर कम होने लगा है, लेकिन कठवा गांव में पानी पहले ही उतर चुका है। नदी में पानी जरूर कम होगा, लेकिन गांव में थोड़ा-थोड़ा पानी जाता दिख रहा है। 

उधर, हिमाचल प्रदेश के काला अंब में दोबारा बारिश हुई, तो मारकंडा में जलस्तर फिर बढने लगेगा। वहीं, मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए सिंचाई विभाग ने गेज रीडरों को लगातार जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन भी नदी किनारे के गांवों की स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से नदी के पास नहीं जाने का आह्वान किया है। कठवा गांव की मेन सड़क से खेतों तक पानी पहुंच चुका है।

Kurukshetra News
Kurukshetra News: गांव कठवा में सड़क के ऊपर से चलता पानी।

About The Author

Related Posts