शिक्षा और रोजगार
फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
शेरगढ़ में चौटाला रोड पर चली गोलियां
गोरीवाला (सच कहूँ न्यूज)। Goriwala Firing Case: गांव शेरगढ़ स्थित चौटाला रोड पर ठेके के बाहर हुए विवाद के दौरान फायरिंग होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फॉरेंसिक टीम की सहायता से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जंडवाला बिश्नोईयां निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह पिछले करीब पांच माह से गांव शेरगढ़ के चौटाला रोड स्थित ठेके पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी हर्ष, रजत और मनोज कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर चार फायर होने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है तथा साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
