Muskan Death Case: बहुअकबरपुर पंचायत ने मांगा 10 दिन का समय

रविवार को गांव फरमाना में छह घंटे चली दोनों गांवों की पंचायत, मायका पक्ष ने कहा- बेटी के साथ हुआ अन्याय, न्याय चाहिए

Published On

Muskan Death Case: रोहतक, (सच कहूँ/नवीन मलिक)। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान की आत्महत्या के मामले में शनिवार देर रात मृतका के मायके और ससुराल पक्ष की पंचायत आमने-सामने बैठी। गांव बहुअकबरपुर से पहुंची पंचायत ने मुस्कान के मायके गांव फरमाना में दोनों पक्षों के बीच करीब छह घंटे तक बातचीत की। पंचायत में मुस्कान की मौत से जुड़े मामले, आगे की कार्रवाई और समाधान को लेकर चर्चा हुई। दोनों गांवों की पंचायत ने मामले में आगे की प्रक्रिया के लिए 10 दिन का समय तय किया है। Rohtak News

मुस्कान के पिता सुखबीर ने पंचायत के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ गलत हुआ है और उन्हें न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटी की मौत को लेकर परिवार के मन में कई सवाल हैं, जिनके जवाब मिलना जरूरी हैं। मायका पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। वहीं, ससुराल पक्ष की पंचायत ने भी मामले को लेकर अपना पक्ष रखा और समय मांगा।

दोनों गांवों में चर्चा का विषय बनी मुस्कान की मौत

मुस्कान की मौत के बाद से ही गांव बहुअकबरपुर और फरमाना में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मायका पक्ष अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहा है, जबकि ससुराल पक्ष में भी मामले को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। दोनों गांवों की पंचायत के बीच हुई बैठक में बहुअकबरपुर की पंचायत ने मामले को लेकर 10 दिन का समय मांगा है। अब आगे की कार्रवाई और पंचायत के निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हैं। Rohtak News

शीलू समेत परिवार के तीन सदस्य हिरासत में

मुस्कान के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने उसके पति अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा समेत परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया था। मृतका के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि हिरासत के दौरान शीलू बल्हारा को हल्का बुखार हो गया, जबकि उसकी मां की तबीयत भी खराब हो गई। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Rohtak News

About The Author

Related Posts