Kaithal News: फर्जी अफसर बन डेयरियों में वसूली करता था वैटनरी डॉक्टर एसीबी जांच में खुलासा

कार्रवाई का डर दिखाकर मांगता था पैसे

Published On

कैथल, (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए वैटनरी सर्जन डॉ. अंकुर के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को फूड सेफ्टी अधिकारी बताकर शहर की डेयरियों और दूध विक्रेताओं पर छापेमारी करता था और कार्रवाई का डर दिखाकर अवैध वसूली करता था। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। Kaithal News

एसीबी के मुताबिक डॉ. अंकुर अपनी पहचान और प्रभाव का इस्तेमाल कर दुकानदारों को यह विश्वास दिलाता था कि वह फूड सेफ्टी विभाग का अधिकारी है। इसके बाद दूध और दुग्ध उत्पादों की जांच के नाम पर दबाव बनाकर रुपये मांगता था। पैसे देने से इनकार करने वालों को टीम के साथ रेड कराने और कार्रवाई की धमकी दी जाती थी। Kaithal News

डेयरी संचालक की शिकायत पर बिछाया गया था जाल

मामले का खुलासा सोंगरी गांव निवासी डेयरी संचालक राममेहर की शिकायत पर हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि बैंक ऋण के लिए भैंसों का हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए डॉ. अंकुर से संपर्क किया था। सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करने के बदले डॉक्टर ने 30 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 28 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। जांच में उसके अन्य कारनामों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। Kaithal News

About The Author

Related Posts