शिक्षा और रोजगार
शाह सतनाम जी जनरल अस्पताल में 487 मरीजों की नि:शुल्क जांच
श्रीगुरुसर मोडिया में नि:शुल्क शिविर आयोजित
गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। डेरा सच्चा सौदा के गद्दीनशीन पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में शाह सतनाम जी सार्वजनिक अस्पताल श्रीगुरूसर मोडिया में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 487 मरीजों का नि:शुल्क चैकअप कर उन्हें उचित परामर्श दिया। Sri Gurusar Modia News
शिविर में दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र गल्होत्रा व रामपरवेश ने 41 मरीजों, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता भाटिया ने 32 मरीजों, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. ललित सचदेवा ने 185 मरीजों, फिजिशियन डॉ. जसप्रीत ने 51 मरीजों, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मवीर सिंह ने 37 व डॉ. सुभाष गडवाल ने 85 मरीजों, हड्डी रोग व फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ अशरफ खान भाटी ने 28 मरीजों एवं नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सरल आहुजा ने 28 मरीजों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया।
इस दौरान अल्ट्रासाउंड विभाग में डॉ. जयन्त महेश्वरी ने 28 मरीजों के अल्ट्रासाउंड 20 प्रतिशत की विशेष छूट पर किए। इस दौरान शिविर में 21 मरीजों का चयन आंखों में सफेद मोतिया के आॅपरेशन हेतु किया गया जोकि अस्पताल में नि:शुल्क किए जाएंगे। इस शिविर में खून व पेशाब की 36 प्रकार की जांचों का पैकेज 4500 की बजाय मात्र 1500 रुपए में 21 मरीजों को दिया गया।
वहीं हड्डियों की कमजोरी की जांच (बीएमडी), पूरे शरीर में नसों की क्षमता की जांच (फुल बाडी न्यूरोपैथी), खून में हीमोग्लोबिन से जुड़ी शुगर की मात्रा की जांच,खून की मात्रा व खून में शुगर की मात्रा (एचबी व ब्लड शुगर), हार्ट में दबाव व खिंचाव (एनटी प्रो बीएनपी) आदि की जांच भी नि:शुल्क की गई। इस शिविर में महिला व पुरुषों की काफी भीड़ अपनी बारी का इंतजार करती देखी गई। इस शिविर में अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ व लैब टैक्नीशियन विभाग ने अपनी बेहतरीन सेवाएं दी। Sri Gurusar Modia News