शिक्षा और रोजगार
स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में दंपति घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
चौपटा बाजार में हुआ हादसा, गुसाईआना के सरपंच ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Nathusari Chopta News: भादरा रोड स्थित चौपटा बाजार में रविवार दोपहर करीब तीन बजे स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक गांव गुसाईआना के सरपंच रघुबीर सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपटा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सरसा रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सरपंच रघुबीर सिंह अपनी स्कॉर्पियो से चौपटा से नाथूसरी कलां की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौपटा बाजार में उनकी गाड़ी की स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में नाथूसरी कलां निवासी सतीश कुमार और उनकी पत्नी प्रीति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों के भाई राकेश कुमार ने बताया कि दोनों का सरसा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।