शिक्षा और रोजगार
Sri Ganganagar News: निकाय व पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
श्रीगंगानगर (सच कहूँ/लखजीत सिंह)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद कुलदीप इंदौरा ने की। बैठक में कांग्रेस जिला प्रभारी जिया उर रहमान आरिफ, जिला सहप्रभारी रामजीलाल शर्मा, विधायक डूंगरराम गेदर, विधायक शिमला नायक, विधायक सोहनलाल नायक तथा जिला प्रमुख दुलाराम इंदलिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर चर्चा की गई। Sri Ganganagar News
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था सहित जनहित के मुद्दों को कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने आगामी चुनावों में पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में उप जिला प्रमुख सुदेश मौर, पीसीसी सदस्य ओमप्रकाश बिश्नोई, विकास गौड़, अनूप बाजवा, पीसीसी सचिव रामदेवी बावरी, गंगन वंडिग, पूर्व विधायक राजकुमार गौड़, सोना देवी, राजेंद्र भादू, पूर्व जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी, जिला उपाध्यक्ष भीमराज डाबी, मुरारी लाल सोनी, संदीप मांझू, मंगल सिंह बसरा, सुधीर मौर, सुरेंद्र पारीक, जगतार समरा, नमिता सेठी, सुरेंद्र नेहरा, मनदीप सिंह, बनवारी लाल, जलंधर सिंह टूर, शंकर असवाल, सिकंदर खान, दलीप लावा, हरविंद्र सिंह, रामनिवास डूडी, बलवंत पंवार, राजविंद्र अरोड़ा, रश्मि छाबड़ा, रितु धवन, कुनन राम सिंगाठिया, कृष्ण स्याग, रिछपाल रोज, महेंद्र ढुंढाड़ा, करण सहारण, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई, सेवादल जिलाध्यक्ष मृदुल कामरा, युवा सेवादल जिलाध्यक्ष देवेंद्र मट्टू आदि मौजूद रहे। Sri Ganganagar News