शिक्षा और रोजगार
शिक्षा नगरी कोटा में अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह, ईएससी ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड एवं मानद डॉक्टरेट से विभूतियाँ सम्मानित
शिक्षा नगरी कोटा में अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह, ईएससी ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड एवं मानद डॉक्टरेट से विभूतियाँ सम्मानित
कोटा। ईएससी संस्थान (एडूटेनमेंट स्मार्ट क्लासेस) द्वारा ईएससी ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड–2026 के अंतर्गत माइक फाउंडेशन एवं माइक्स वर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, प्रशासन और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली देश-विदेश की विभूतियों को ग्लोबल एक्सीलेंस अवॉर्ड एवं मानद व्यावसायिक डॉक्टरेट (ऑनोरिस कॉज़ा) से सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. विक गैफनी (ऑस्ट्रेलिया) एवं कमांडर (डॉ.) गौरी मिश्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिप सिंह सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. हर्षद सिंह नरूका अजय सिंह जी हरिओम जी गुरुप्रीत जी तथा द सिटी न्यूज़ के प्रधान संपादक सुरेंद्र छाबड़ा उपस्थित रहे।
संस्थापक डॉ. माधवी बोरसे सिंह इंसा ने गुणवत्तापूर्ण, तनावमुक्त एवं संस्कारयुक्त शिक्षा तथा जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की संस्था की प्रतिबद्धता दोहराई। निदेशक इंद्रजीत सिंह इंसा ने शिक्षा में नवाचार और नैतिक मूल्यों पर बल दिया। समारोह में हाड़ौती के लाल परवीन कुमार सहित अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विक गैफनी ने सभी सम्मानित विभूतियों को मानव सेवा, शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. दीप्ति नागपाल, डॉ. शुभांगी ठाकरे एवं प्रिया चौहान लोबेश कंवर की विशेष भूमिका रही।