बरवाला में गुरुधाम पार्क का लोकार्पण, मंत्री गंगवा ने किया पौधारोपण

कहा- बेहतर नागरिक सुविधाएं और हरित वातावरण सरकार की प्राथमिकता

Published On

बरवाला (सच कहूँ/मुकेश)। Barwala News: नगर परिषद बरवाला के वार्ड नंबर-3 में नवनिर्मित गुरुधाम पार्क का शनिवार को हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ स्वच्छ, हरित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्क केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने नागरिकों से पार्कों की स्वच्छता और रखरखाव में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद चेयरमैन रमेश बैटरी वाले ने की। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने गुरुधाम पार्क के निर्माण का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को सैर, व्यायाम और मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान मिलेगा।

Barwala News
Barwala News: बरवाला में गुरुधाम पार्क का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा।

About The Author

Related Posts