तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी ने चोटिल कांवड़ियों का अविलंब कराया उपचार

कांवड़ ड्यूटी में पुलिस की तत्परता, घायल शिवभक्तों को तुरंत दिलाया उपचार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कांवड़ ड्यूटी में तैनात तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए चोटिल हुए शिवभक्तों को अविलंब उपचार उपलब्ध कराया। पुलिस टीम की तत्परता की शिवभक्तों ने भी प्रशंसा की है।

शिवभक्त कांवड़िए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते जा रहे है। कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन के द्वारा भी फुलप्रूफ व्यवस्था की गई है। इसी के दृष्टिगत तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी कांवड़ ड्यूटी में तैनात है। विगत शुक्रवार को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कैराना में स्थित पानीपत बाईपास से गुजर रहे हरियाणा के जनपद हिसार के आर्यन व जिला रोहतक के सुमित चोटिल हो गए।

इस पर ड्यूटी पर तैनात एसआई पवन चौधरी एवं उनकी टीम ने मुस्तैदी व तत्परता का परिचय देते हुए मेडिकल टीम को मौके पर बुलाया और दोनों कांवड़ियों को उपचार दिलाया। पुलिस टीम की तत्परता से शिवभक्त कांवड़िए भी काफी प्रभावित हुए और मुक्त कंठ से उनकी प्रशंसा की। उपचार के उपरांत कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गए।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts