शादी से इनकार करने पर युवक की हत्या, महिला गिरफ्तार

वारदात के बाद कमरे पर ताला लगाकर फरार हुई थी आरोपी

Published On

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: गांव अनंगपुर में शादी से इनकार करने पर एक महिला ने अपने साथी की कथित रूप से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपिता कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गई थी। अपराध शाखा डीएलएफ ने उसे मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सतना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपिता को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को सूरजकुंड थाना पुलिस को डोमका मोहल्ला स्थित एक मकान में शव मिलने की सूचना मिली थी।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी 36 वर्षीय सदाकत के रूप में हुई। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा डीएलएफ को सौंपी गई। पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को उसने सदाकत को कमरे पर बुलाकर नशा करवाया और उसके सो जाने पर चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद वह कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गई।

Faridabad News
Faridabad News: शादी से इनकार पर युवक की हत्या, महिला गिरफ्तार

About The Author

Related Posts