ढोल नगाड़ों के साथ बैंक अधिकारी की भव्य विदाई

ढोल-नगाड़ों के बीच पीएनबी अधिकारी रामकुमार को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई

Published On

बुलन्दशहर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahar News: बीबीनगर - सैदपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में 38 वर्षों की निष्कलंक एवं उत्कृष्ट सेवा पूरी करने पर बैंक अधिकारी रामकुमार के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में पंजाब नेशनल बैंक, बुलन्दशहर सर्किल के डिप्टी सर्किल हेड अंकुर लोधा ने रामकुमार को शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि रामकुमार जी ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और ग्राहकों के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सेवाएं बैंक परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। शाखा प्रबंधक आनन्द अहिरवार जी ने कहा कि रामकुमार जी के अनुभव और मार्गदर्शन से बैंक की कार्यसंस्कृति को नई पहचान मिली। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

ऑफिसर भावुक अरोड़ा ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा कहा कि  रामकुमार जी ने हमेशा से ही अपने साथी कर्मचारियों के साथ मिल कर कम किया तथा उनके अनुभव से सभी को काफी कुछ सीखने को मिला है।

अपने संबोधन में सेवानिवृत्त अधिकारी रामकुमार  ने बैंक परिवार एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा काल में मिला स्नेह, सहयोग और विश्वास उनके जीवन की अमूल्य धरोहर है, जिसे वह सदैव याद रखेंगे।

इस अवसर पर बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शॉल, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

समारोह में डिप्टी सर्किल हैड अंकुर लोधा, शाखा प्रबंधक आनंद अहिरवार, ऑफिसर भावुक अरोड़ा, कैशियर सजल सेमाल्टी, कस्टमर सर्विस एसोसिएट राकेश कुमार सुमन, रिकवरी ऐजेंट मूलचन्द शर्मा, राहुल कुमार शर्मा सहित बैंक का समस्त स्टाफ तथा गणमान्य ग्रामीण राजेश कुमार, रोहित कुमार, मनीष कौशिक, गजेन्द्र फौजी, अरुण सिरोही, रोहित सिरोही, आदर्श सिरोही, नवीन गर्ग, सुमित गर्ग और दीपक गर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह का समापन ढोल-नगाड़ों के साथ रामकुमार जी को भावभीनी विदाई देकर किया गया।

Bulandshahar News
Bulandshahar News: ढोल नगाड़ों के साथ बैंक अधिकारी की भव्य विदाई

About The Author

Related Posts