मिर्ची पाउडर फेंककर चांदी के गहने लेकर आरोपी फरार,एक आरोपी पकड़कर किया पुलिस हवाले

मिर्ची पाउडर फेंककर चांदी के गहने लेकर आरोपी फरार,एक आरोपी पकड़कर किया पुलिस हवाले

Published On

खरखौदा , सच कहूं। शहर के थाना कलां चौक स्थित रतन सिंह मार्किट में सावरिया ज्वेलर्स पर शनिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई। तीन युवकों ने कारीगर की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर चांदी के गहने लूट लिए। एक आरोपी को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है।-चेन देखने के बहाने घुसे थे बदमाश    दुकान मालिक शिव शंकर निवासी वार्ड नंबर 7, खरखौदा ने बताया कि दोपहर को एक स्विफ्ट कार  में सवार तीन युवक दुकान में पहुंचे। चेन दिखाने की बात कहकर उन्होंने कारीगर का ध्यान भटकाया और अचानक उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। आंखों में जलन होने पर कारीगर कुछ समझ पाता, उससे पहले बदमाश चांदी की 3 चेन, 1 ब्रेसलेट और 2 लॉकेट लेकर भाग गए।

एक आरोपी दबोचा, पुलिस जांच में जुटी                      

शोर सुनकर आसपास के लोग और दुकानदार इकट्ठा हो गए। भागते समय एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान पवन  निवासी जागसी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। दुकानदार शिव शंकर ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

Related Posts