ग्लासगो में भिवानी के बेटे-बेटियां का जलवा, देश के लिए जीते मैडल
सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में पहुंची भिवानी की एक और बेटी प्रिया घणघस
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भिवानी की एक के बाद एक बॉक्सर बेटी देश के लिए मेडल पक्के कर रही हैं। इनमें एक नाम भिवानी जिला के गांव धनाना निवासी प्रिया घणघस का भी जुड़ा है। जिसने 60 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल पक्का किया। अब वो गोल्ड के लिए पंच चलाएंगी। कॉमनवेल्थ गेम्स के बॉक्सिंग में 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिया घणघस के सेमीफाइनल जीतने पर उसकी मां मीरा देवी ने कहा कि मेरी बेटी सेमीफाइनल भी जीतीं और फाइनल भी जीतेगी। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी दस साल से बॉक्सिंग कर रही है।
मां का कहना है कि प्रिया देशी घी, दूध, दही व चुरमा खाती है। प्रिया जैसी बेटी हर घर में जन्म ले, जो देश का नाम रोशन करे। अंत में कहा कि जब गांव आएगी तो मैं मेरी बेटी को देशी घी का चूरमा खिलाऊँगी। वहीं प्रिया घणघस के पिता महेन्द्र घणघस ने बेटी की लगातार जीत पर कहा कि बेटी आज सेमीफाइनल जीती है। अब पूरा भरोसा है वो कि वो फाइनल भी जीतेगी और गोल्ड मेडल लाएगी। पिता ने बताया कि प्रिया 2015 से बॉक्सिंग खेल रही है और वो हर रोज सुबह शाम 4-4 घंटे अभ्यास करती है। पिता महेन्द्र घणघस ने बताया कि प्रिया देशी घी, दूध, दही व चुरमा खाती है। जब गांव आएगी तो बड़ा स्वागत करेंगे।
अंत में बॉक्सर प्रिया घणघस की जीत पर उनके ताऊ रणबीर प्रधान ने कहा कि आज हमारे गांव की प्रिया व साक्षी दोनों सेमीफाइनल जीत फाइनल में पहुंची हैं। जिला से दो और बेटी और एक बेटे का भी बॉक्सिंग में मेडल पक्के हो चुके। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे जिला की चारों बेटी व एक बेटा गोल्ड मेडल जीतेंगे। इसके बाद वो एशियन व ओलंपिक में परचम लहराएँगे। ताऊ का कहना है कि जब हमारी विजेता बेटियां आएंगी तो उनका भव्य स्वागत करेंगे।