गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर फतेहाबाद की साध-संगत ने सेवा, परोपकार और जीवों के प्रति दया का दिया संदेश

पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर फूल चढ़ाते हुए किया गौसेवा का प्रेरणादायक कार्य

Published On

फतेहाबाद, (सच कहूँ/विनोद कुमार शर्मा)। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ब्लॉक फतेहाबाद की साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए गौसेवा का प्रेरणादायक कार्य किया। इस अवसर पर बिगड़ रोड स्थित गौशाला में गायों को हरा-भरा चारा खिलाकर साध-संगत ने सेवा, परोपकार और जीवों के प्रति दया का संदेश दिया। सेवा कार्य में सच्ची प्रेमी समिति, सच्ची मोबाइल समिति, एमएसजी आईटी विंग, सच्ची पानी समिति, सच्ची लंगर समिति तथा सच्ची स्पीकर समिति के सेवादारों ने मिलकर गौशाला में पहुंचकर गायों को हरा-चारा डाला और उनकी सेवा की। Fatehabad News

सेवादारों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा, गुरु की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का पर्व है। इस अवसर पर उपस्थित ब्लॉक के जिम्मेदार सदस्यों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गायों की सेवा करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि समाज में करुणा, संवेदनशीलता और सेवा की भावना भी मजबूत होती है। गौशाला प्रबंधन ने भी साध-संगत द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी सेवादारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इससे लोगों में गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। Fatehabad News

About The Author

Related Posts