Powerlifting Championship: पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जसबीर सिंह इन्सां ने किया गुहला हलके का नाम रोशन

जीते दो रजत पदक, जिम पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

Published On

Powerlifting Championship: गुहला चीका/कैथल, (सच कहूँ न्यूज)। वर्ल्ड रॉ पावरलिफ्टिंग फेडरेशन व यूनिवर्सल क्लासिक जिम की ओर से दिल्ली के टैगोर गार्डन स्थित कम्युनिटी सेंटर में 19 जुलाई को ऑल इंडिया बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट व स्ट्रिक्ट कर्ल चैंपियनशिप (All India Bench Press, Deadlift, and Strict Curl Championship) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ियों और कोचों ने हिस्सा लिया। Kaithal News

प्रतियोगिता में बाबा मनोहर नाथ स्पोर्ट्स अखाड़ा गांव हरिगढ़ किंगन (कैथल) व शिरोमणि अकाली पावरलिफ्टिंग अकादमी, गुहला के खिलाड़ी प्रेमी जसबीर सिंह इन्सां ने मास्टर कैटेगरी-1 की बेंच प्रेस और स्ट्रिक्ट कर्ल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्होंने दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक जीतकर गुहला हलके का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ी को आयोजकों की ओर से पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अखाड़े व जिम में पहुंचने पर जसबीर सिंह इन्सां का जोरदार स्वागत किया गया। Kaithal News

About The Author

Related Posts