जॉर्जिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप के लिए प्रताप स्कूल का नितेश रवाना

प्रताप स्कूल के खिलाड़ी नितेश का अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप के लिए चयन

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: प्रताप स्कूल के वुशु खिलाड़ी नितेश (90 किलोग्राम वर्ग), गाँव माहरा 31 जुलाई से 4 अगस्त तक जॉर्जिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप के लिए रवाना हुआ। इस प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देहरादून में आयोजित किए गए, जिसमें नितेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर भारतीय टीम में जगह बनाई। नितेश के चयन पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताते हुए खिलाड़ी को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या  दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, वुशु कोच विनोद गुलिया तथा साई  खेलो इंडिया के कोच दिवस कटारिया ने नितेश को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभाशीष दिया।

Kharkhoda News

About The Author

Related Posts