शिक्षा और रोजगार
खरखौदा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: ज्वेलरी शॉप लूटकांड का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार
खरखौदा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: ज्वेलरी शॉप लूटकांड का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार
खरखौदा, सच कहूं। खरखौदा में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब सीआईए खरखौदा की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी शनिवार सुबह सावरिया ज्वैलर्स में हुई चांदी के जेवरात लूट की वारदात में शामिल बताए जा रहे हैं।
सीआईए खरखौदा के पीएसआई दीपक गुलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम शाम करीब 6:50 बजे खरखौदा-रोहतक रोड स्थित छिनोली नहर के पास संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया।
बताया गया कि आरोपियों में शामिल सागर निवासी जागसी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सागर के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पहले खरखौदा के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से लक्ष्य निवासी बरोणा तथा अनुज निवासी बरोणा को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी शनिवार सुबह खरखौदा स्थित सावरिया ज्वैलर्स में हुई चांदी लूट की वारदात में शामिल थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार एवं वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य बरामद करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का किसी अन्य आपराधिक वारदात से भी संबंध है या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि लूटकांड से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया ।