शिक्षा और रोजगार
Patiala News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की लाईफलाईन बन रहे डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु: विजय पाहवा
डेरा प्रेमियों ने थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए किया 269 यूनिट रक्तदान
पटियाला, (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु जीवनदायिनी भूमिका निभा रहे हैं। हर माह इन बच्चों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र शाह सतनाम जी नूरानी धाम, पटियाला में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान सरकारी राजेन्द्रा अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने 269 यूनिट रक्त एकत्र किया। Patiala News
शिविर में थैलेसीमिया चिल्ड्रन वैल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाहवा, समाजसेवी एवं जग बाणी तथा पंजाब केसरी की प्रभारी सतिन्द्रपाल कौर वालिया, समाजसेवी एवं अवार्डी परमिन्द्र भलवान, जतविन्द्र ग्रेवाल सहित थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के अभिभावक विशेष रूप से उपस्थित रहे। रक्तदान करने पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
उन्होंने लाईनों में लगकर अपना पंजीकरण करवाया और इसके बाद रक्तदान किया। इस अवसर पर थैलेसीमिया चिल्ड्रन वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाहवा ने कहा कि पहले थैलेसीमिया रक्तदानी सेवादारों से बेहद प्रभावित हूँ: डॉ. सुखविन्द्र राजेन्द्रा अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. सुखविन्द्र सिंह, डॉ. मरियान और डॉ. आशन ने कहा कि वे डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों के रक्तदान के प्रति समर्पण और उत्साह से बेहद प्रभावित हैं। वे यहांँ बिना समय गँवाए सैकड़ों श्रद्धालु रक्तदान के लिए लाईनों में खड़े हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि राजेन्द्रा अस्पताल में 250 से अधिक थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को नियमित रक्त की आवश्यकता होती है, जिसकी कमी को डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने पूरा कर दिया है। Patiala News
