शिक्षा और रोजगार
BJP Punjab News: पंजाब भाजपा ने 6 जिलों में बनाए नए अध्यक्ष
संगठन को और अधिक सशक्त बनाना उद्देश्य
Published On
चंडीगढ़ (ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पंजाब के छह नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों की घोषणा भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने की। नई नियुक्तियों में सरदार संदीप सिंह बराड़ को फरीदकोट, संजीव मनहास को होशियारपुर (ग्रामीण), नेतन गुप्ता नन्नू को होशियारपुर (शहरी), अनूप शर्मा को खन्ना, सरदार कुलदीप सिंह भंगेवाला को श्रीमुक्तसर साहिब और सरजीवन जिंदल को संगरूर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। BJP Punjab News