सोनीपत पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जारी किया रूट डायवर्जन प्लान, आमजन से सहयोग एवं वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील 

कांवड़ यात्रा को लेकर सोनीपत पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के  निर्देशानुसार कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  सोनीपत पुलिस द्वारा विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान  जारी किया गया है। इस योजना के तहत जिले में प्रवेश करने वाले प्रमुख कांवड़ यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए आवश्यकतानुसार वन-वे ट्रैफिक सिस्टम एवं वैकल्पिक मार्ग लागू किए जाएंगे।

पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र सिंह ने बताया कि गढ़ मिर्कपुर (राष्ट्रीय राजमार्ग-334B) से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जी.टी. रोड) तक कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। यदि किसी स्थान पर जाम अथवा अन्य कारणों से यातायात प्रभावित होता है तो संबंधित थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में तत्काल रूट डायवर्जन लागू करेंगे तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करेंगे।

रूट डायवर्जन प्लान

1. बहालगढ़ चौक पर यातायात बाधित होने की स्थिति में 

(क) पानीपत से दिल्ली जाने वाले वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग :

कुराड़ बाईपास से गोहाना रोड, सोनीपत।

सोनीपत शहर बाईपास होते हुए गांव बड़वासनी।

डबल नहर मार्ग से होते हुए दिल्ली की ओर यातायात संचालित किया जाएगा।

(ख) दिल्ली से पानीपत जाने वाले वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग:

बीसवां मील चौक से बरोटा चौकी।

गांव गढ़ी बिंदरौली।

डबल नहरों के मध्य सड़क से गांव रोहट।

गांव ककरोई, महलाना एवं बड़वासनी होते हुए पानीपत की ओर यातायात संचालित किया जाएगा।

2. राष्ट्रीय राजमार्ग-334B / राठधना / सेक्टर-27 क्षेत्र में यातायात बाधित होने की स्थिति में

राठधना से सेक्टर-27।

दीवान फार्म के सामने से सेक्टर-7।

सेक्टर-7 से जी.टी. रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग-44) पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।

3. बहालगढ़ चौक पर जाम की स्थिति में गढ़ मिर्कपुर बॉर्डर से आने वाले कांवड़ यात्रियों हेतु विशेष डायवर्जन मार्ग

गांव खेवड़ा फ्लाईओवर से राष्ट्रीय राजमार्ग-334B के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जी.टी. रोड) की ओर भेजा जाएगा।

गांव पलड़ी से गांव कुमासपुर, जी.टी. रोड, सेक्टर-7 एवं सेक्टर-8 मोड़ होते हुए सोनीपत शहर की ओर भेजा जाएगा।

गांव बड़ौली से गांव बसौदी, गांव नांदनौर एवं मुरथल होते हुए सोनीपत की ओर भेजा जाएगा।

दिपालपुर मोड़ से गांव चौहान जोशी, जी.टी. रोड, सेक्टर-7 एवं सेक्टर-8 होते हुए सोनीपत की ओर भेजा जाएगा।

गांव खेवड़ा से झुंडपुर, सेवली, बीसवां मील चौक एवं बरोटा चौकी होते हुए रोहट की ओर यातायात संचालित किया जाएगा।
सोनीपत पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान पालन किए जाने वाले आवश्यक दिशा-निर्देश।  यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री, पोस्टर, बैनर आदि पर रोक रहेगी। यात्रा मार्ग पर स्थित मांस एवं मछली की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराया जाएगा। सभी प्रमुख मार्गों एवं डायवर्जन प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।

कांवड़ शिविर संचालकों को शिविरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, श्रद्धालुओं का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर दर्ज करने हेतु रजिस्टर रखने तथा वाहनों की अलग पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यात्रा के दौरान डीजे या तेज आवाज में संगीत बजाने, ट्रैक्टर एवं जुगाड़ वाहनों पर कांवड़ ले जाने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, साइलेंसर हटाकर वाहन चलाने तथा किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sonipat News

About The Author

Related Posts