Blood Donation: बची रहे इंसानियत की डोर, सेवादारों ने किया रक्तदान
थैलेसीमिया मरीजों की मदद के लिए सुनील इन्सां, कुलदीप इन्सां व प्रदीप इन्सां ने किया रक्तदान
संगतपुरा/जींद ((सच कहूँ/राहुल)। Sangatpura News: थैलेसीमिया मरीजों की मदद के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादार सुनील इन्सां, कुलदीप इन्सां और प्रदीप इन्सां ने नागरिक अस्पताल, जींद स्थित ब्लड बैंक में स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता भलाई का संदेश दिया। सेवादारों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की किरण बन सकता है। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से वे मानवता भलाई के कार्यों में योगदान देते हैं। थैलेसीमिया मरीजों को नियमित रूप से रक्त की जरूरत होती है, इसलिए स्वस्थ लोगों को भी आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।
ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. शिप्रा ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए पूज्य गुरुजी और सेवादारों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया मरीजों के लिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से बिना झिझक रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। रक्तदान के बाद डॉ. शिप्रा ने सुनील इन्सां, कुलदीप इन्सां और प्रदीप इन्सां को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया। सेवादारों ने कहा कि वे भविष्य में भी रक्तदान सहित मानवता भलाई के कार्यों में निरंतर योगदान देते रहेंगे।