Paper Leak Case: पंजाब में हुए पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा ने दिल्ली में किया आप के दफ्तर का घेराव

पंजाब पेपर लीक मामले पर भाजपा का आप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Published On

नई दिल्ली। Paper Leak Case: दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब में हुए पेपर लीक मामले को लेकर यहां आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और गिरफ्तारियां दीं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकतार्ओं ने पंजाब के शिक्षा मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस की बर्खास्तगी की मांग को लेकर यहां के कैनिंग लेन स्थित आप के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस भाजपा कार्यकतार्ओं को हिरासत में लकर मंदिर मार्ग थाने गयी, जहां से उन्हें एक घंटे बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

प्रदर्शन में सांसद योगेन्द्र चाँदोलिया, श्रीमती कमलजीत सहरावत, सुश्री बाँसुरी स्वराज और सुश्री स्वाति मालीवाल, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, श्रीमती योगिता सिंह और श्री मोहनलाल गिहारा, प्रदेश पदाधिकारी प्रवीण शंकर कपूर, श्री राजेश भाटिया, श्री विजय सोलंकी, श्री सुनील यादव, श्री कैलाश जैन, श्री विक्रम बिधूड़ी, श्री गौरव खारी, डॉ. अनिल गुप्ता, श्रीमती सोना कुमारी, श्रीमती सारिका जैन,  कौशल मिश्रा, श्रीमती ऋचा पांडेय, श्री कृष्ण देव सिंह सिंह, श्री अभिषेक टंडन, सरदार गुरमीत सिंह सूरा, श्रीमती प्रवीणा शर्मा, श्रीमती अर्चना गुप्ता और श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी सहित कई नेता मौजूद थे।

पार्टी की युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत चौधरी, अन्य पिछड़ा वर्ग ( ओबीसी) मोर्चा के अध्यक्ष रजत चौधरी तथा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा के नेतृत्व में तीनों मोर्चों के हजारों कार्यकर्ताओं भाग लिया और गिरफ्तारियां दीं। श्री मित्तल ने कहा देश की जनता विशेषकर युवा पंजाब में पेपर लीक पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी से स्तब्ध है।

मल्होत्रा ने कहा, "आज हम यहां आम आदमी पार्टी के दोहरे चरित्र और दोहरी राजनीति को बेनकाब करने आए हैं। केंद्र में जब पेपर लीक का मुद्दा आया तो 'आप' ने सबसे पहले सड़क जाम किया, हंगामा किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने नैतिकता का भाषण दिया, जवाबदेही का ढिंढोरा पीटा, लेकिन मैं पूछता हूं 'आप' से पंजाब में पिछले 4.5 साल में क्या हुआ ?"

उन्होंने कहा कि पंजाब शिक्षक योग्यता परीक्षा लीक हुआ। बारहवीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ। फामेर्सी आॅफिसर और पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) का भर्ती का पेपर लीक हुआ। हजारों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा और जिम्मेदार कौन है ? पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस जिम्मेदार हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लिए नैतिकता की बात करने वाले 'आप' के नेता पंजाब की बात आते ही चुप क्यों हो जाते हैं। श्री केजरीवाल ने कहा था पेपर लीक हुआ तो इस्तीफा ले लेंगे। तो पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कब ? यह दोहरा मापदंड क्यों ? दिल्ली में राजनीति और पंजाब में मिलीभगत ? बच्चों के साथ खिलवाड़ करने वाले मंत्री को बचाना क्या यही "कट्टर ईमानदार" पार्टी का असली चेहरा है?

मल्होत्रा ने कहा कि केंद्र में इस्तीफे की मांग और पंजाब में संरक्षण यही 'आप' का दोहरा चरित्र है। भाजपा मांग करती है कि श्री बैंस को बर्खास्त करें। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें और पंजाब के 30 लाख छात्रों से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि आप ने पंजाब में शिक्षा क्रांति के नाम पर पेपर लीक क्रांति ला दिया। उन्होंने कहा, " जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, भाजपा का यह संघर्ष जारी रहेगा। देश के किसी राज्य के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।" चंदोलिया ने कहा कि शिक्षा क्रांति को लेकर बड़ी- बड़ी बातें करने वाले  केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ही पंजाब में हुए पेपर लीक मामले पर कुछ भी नहीं बोल पाये हैं। उल्टा सोशल मीडिया पर पेपर लीक के बहाने किस प्रकार की अश्लील शब्दों का इस्तेमाल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए किया गया जिसका भाजपा पुरजोर विरोध करती है।

श्रीमती सहरावत ने कहा कि पंजाब में पिछले चार सालों से छात्र पीड़ित महसूस कर रहे हैं क्योंकि चार सालों में पांच से अधिक पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी है, लेकिन पंजाब की सरकार उसे इंकार कर रही है। अगर कोई सरकार अपनी गलतियों को माने तब ही उसमें सुधार की गुंजाइश होने की संभावना हो सकती है लेकिन पंजाब सरकार के इनकार करने के बाद आज दिल्ली में युवा आम आदमी पार्टी के कार्यालय का घेराव करने आए हैं।

New Delhi

About The Author

Related Posts