अवैध टोपीदार बंदूक के साथ युवक गिरफ्तार

गश्त के दौरान भिरानी थाना पुलिस की कार्रवाई

Published On

हनुमानगढ़। जिले की भिरानी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल करणी सिंह एवं कांस्टेबल संदीप कुमार तथा सोमवीर सरकारी बोलेरो वाहन से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि साहुवाला से जनाणा जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति अवैध बंदूक लेकर पैदल जा रहा है। Hanumangarh News

सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। साहुवाला-जनाणा मार्ग पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को कंधे पर बंदूक लटकाए हुए देखा। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दलीप कुमार (28) पुत्र जगदीश बावरी निवासी घड़साना हाल बाम्बलवास तहसील भादरा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध टोपीदार बंदूक बरामद हुई। आरोपी हथियार के संबंध में कोई लाइसेंस, परमिट या अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बंदूक का निरीक्षण कर उसे जब्त कर सील कर दिया। भिरानी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की आगे की जांच सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts