Drug Smuggler Arrested: पीलीबंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2.2 ग्राम चिट्टा सहित एक गिरफ्तार
आठ संदिग्ध हिरासत में, खरलियां, कालीबंगा और निहालपुरा में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
Drug Smuggler Arrested: हनुमानगढ़। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशन में जिले को नशामुक्त, अपराधमुक्त एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'सेफ सिटी अभियानÓ का प्रभाव अब ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। अभियान के तहत पीलीबंगा थाना पुलिस ने चिन्हित गांवों में विशेष कार्रवाई करते हुए आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया, जबकि 2.2 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। Hanumangarh News
पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी तथा वृत्ताधिकारी विक्रम चौहान के सुपरविजन में थाना प्रभारी रायसिंह के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सादा वेश में क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय स्तर पर सूचनाएं जुटाईं और नशे की गतिविधियों से जुड़े चिन्हित स्थानों की पहचान की। इसके बाद खरलियां, कालीबंगा और निहालपुरा गांवों में एक साथ दबिश देकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान नशे से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाए गए आठ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। इनमें हरमीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी वार्ड नंबर 7, खरलियां, सुखदेव सिंह पुत्र चानण सिंह निवासी वार्ड नंबर 7, खरलियां, सुरेन्द्र सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी वार्ड नंबर 2, खरलियां, जगजीत पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 33, मंडी पीलीबंगा, प्रकाश पुत्र शेषकरण निवासी वार्ड नंबर 23, मंडी पीलीबंगा, कर्मजीत कौर पत्नी बिट्टू सिंह निवासी वार्ड नंबर 4, खरलियां, गिरधारीलाल पुत्र जुगलकिशोर निवासी वार्ड नंबर 19, पीलीबंगा तथा अंग्रेज सिंह पुत्र लक्खा सिंह निवासी कालीबंगा शामिल हैं।
इसी अभियान के दौरान उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार की टीम ने अंग्रेज सिंह (22) पुत्र भूरासिंह निवासी वार्ड नंबर 2, खरलियां के कब्जे से 2.2 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच उप निरीक्षक वीरचंद कर रहे हैं। Hanumangarh News