Road Accident: तेज रफ्तार टाटा गाड़ी ने ट्रक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत

एक मृतक की हुई पहचान, दो की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Published On

रोहतक (सच कहूँ/नवीन मलिक)। Rohtak News: जिले के कलानौर क्षेत्र में एनएच-152डी पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा खैरड़ी गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टाटा गाड़ी ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कलानौर थाना पुलिस के अनुसार, टाटा गाड़ी अंबाला की ओर से आ रही थी और नारनौल की तरफ जा रही थी। सुबह करीब पांच बजे खैरड़ी गांव के पास चालक ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में एक युवक की पहचान मनोज कुमार जैन पुत्र सुभाष चंद्र जैन निवासी रामकरण दास कॉलोनी, नारनौल के रूप में हुई है। अन्य दो युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने नारनौल पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मामले की जांच जारी है।

Rohtak News

About The Author

Related Posts