Guru Purnima: पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से गुरु पूर्णिमा पर हुआ सेवा का प्रेरणादायक आयोजन

गुरु पूर्णिमा पर सेवा का अनूठा संगम, जरूरतमंदों को बांटा राशन

Published On

बेंगलुरु/कर्नाटक (सच कहूँ न्यूज़)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से सेवा और मानवता का प्रेरणादायक कार्य किया गया। इस अवसर पर 10 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। साथ ही बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर जीवों के प्रति करुणा और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि छोटे-छोटे बच्चों ने भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सेवा कार्यों में भाग लिया। "किड एज वॉरियर्स" ने समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए यह संदेश दिया कि सेवा और संस्कार की शिक्षा बचपन से ही जीवन का महत्वपूर्ण आधार बन सकती है।

Karnataka News (2)

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से नियमित रूप से मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता तथा पशु-पक्षियों की सेवा जैसे अनेक सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। गुरु पूर्णिमा पर आयोजित यह सेवा अभियान भी इसी प्रेरणा का एक सुंदर उदाहरण रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, परोपकार, करुणा और मानवता की भावना को मजबूत करना तथा अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित करना था।

Karnataka News (1)

 

About The Author

Related Posts