शिक्षा और रोजगार
MSG Bhandara Month: पावन अवतार माह पर ब्लॉक दारेवाला ने की जरूरतमंदों की मदद
दो जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित, 176 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान
MSG Bhandara Month: गोरीवाला, (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के 59वें पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में शनिवार को ब्लॉक दारेवाला की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा गांव गोरीवाला में श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित की गई। नामचर्चा में ब्लॉक दारेवाला सहित देसूजोधा-चोरमार, मसीतां तथा चक्का-रामपुरा थेड़ी ब्लॉक की साध-संगत ने बड़ी संख्या में शिरकत कर अवतार माह की खुशियां मनाईं। Sirsa News
नामचर्चा कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रेमी सेवक अनिल इन्सां ने प्रार्थना के उपरांत विनती का शब्द बोलकर किया। इसके बाद कविराजों ने महापुरुषों द्वारा रचित पावन भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। साध-संगत ने एकाग्रचित होकर नामचर्चा का श्रवण किया।
फूड बैंक मुहिम के तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन | Sirsa News
पावन अवतार माह की खुशी को मानवता भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए नामचर्चा के दौरान फूड बैंक मुहिम के तहत दो अति जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। साध-संगत ने इसे पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर अमल बताते हुए जरूरतमंदों की सेवा को सर्वोपरि बताया।
ब्लॉक प्रेमी सेवक अनिल इन्सां ने साध-संगत को पावन एमएसजी अवतार माह की बधाई देते हुए पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से 176 मानवता भलाई कार्यों को अपने-अपने गांवों और क्षेत्रों में पूरी निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में 15 अगस्त को चलाए जाने वाले पौधारोपण अभियान के लिए अभी से उपयुक्त स्थान चिन्हित कर तैयारियां शुरू कर दी जाएं।
सच्चे नम्र सेवादार तार इन्सां एवं राकेश इन्सां गिंदड़ा ने सेवादारों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ब्लॉक के सेवादार निरंतर निस्वार्थ भाव से मानवता भलाई के कार्यों में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। नामचर्चा के समापन पर साध-संगत ने पवित्र सिमरन किया तथा सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गांव के प्रेमी सेवक, सच्ची प्रेमी समितियों के सेवादार, एमएसजी आईटी विंग, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी सहित विभिन्न समितियों के सेवादार एवं बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। Sirsa News