मम्मड़ माइनर में मिला अधेड़ का शव, पहचान में जुटी पुलिस

रानियां थाना क्षेत्र के गांव केहरवाला का मामला

Published On

खारियां, (सच कहूँ/सुनील कुमार)। रानियां थाना क्षेत्र के गांव केहरवाला के समीप मम्मड़ माइनर में शनिवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही जीवन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को माइनर से बाहर निकलवाकर नागरिक अस्पताल सरसा की मोर्चरी में भिजवाया। Sirsa News

जीवन नगर पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह मम्मड़ माइनर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरसा में रखवाया गया है। Sirsa News

About The Author

Related Posts