Weather Alert: 24 घंटे में मॉनसून का रौद्र रूप...हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD का अलर्ट: अगले 24 घंटे भारी, हरियाणा सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Published On

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather Alert: मौसम विभाग ने देश के उत्तरी और पश्चिमी भाग में अगले कुछ दिनों तक मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में आगामी दिनों में व्यापक एवं भारी बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने के आसार हैं। रविवार सुबह जारी विभाग के बुलेटिन के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित और उत्तराखंड में दो से सात अगस्त तक तेज वर्षा होने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में इसी अवधि के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान जताया गया है।

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में दो अगस्त को छिटपुट से मध्यम वर्षा होने हो सकती है, जबकि तीन से सात अगस्त के बीच काफी व्यापक से व्यापक वर्षा का अनुमान है। विभाग ने दो से चार अगस्त के दौरान इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी है। पंजाब में दो अगस्त को छिटपुट से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इसके बाद तीन और चार अगस्त को वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी और काफी व्यापक से व्यापक वर्षा होने का अनुमान है। पांच से सात अगस्त के दौरान राज्य में फिर से छिटपुट से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। दो से चार अगस्त के बीच पंजाब के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित में दो से सात अगस्त तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, और इसी के साथ गरज-चमक की चेतावनी जारी की गयी है। उत्तराखंड में भी इस अवधि के दौरान गरज-चमक के आसार हैं। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में दो अगस्त को गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उत्तर भारत के अलावा, मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो से सात अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में चार से सात अगस्त, छत्तीसगढ़ में तीन से सात अगस्त, विदर्भ में पांच से छह अगस्त, तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग अवधियों के दौरान व्यापक वर्षा का अनुमान जारी किया है।

विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो से छह अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भी निर्धारित तिथियों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। ओडिशा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें। तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और दृश्यता कम होने जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।

Weather Alert
Weather Alert: 24 घंटे में मॉनसून का रौद्र रूप...हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

About The Author

Related Posts