India-Sri Lanka Test: टीम इंडिया को झटका! श्रीलंका दौरे से बाहर हो सकते हैं बुमराह

घुटने की चोट बनी चिंता का कारण

Published On

India-Sri Lanka Test: नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लग सकता है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बाएं घुटने की चोट पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण उनके इस दौरे में शामिल होने पर संशय बना हुआ है। चिकित्सा दल फिलहाल उनकी रिकवरी पर विशेष ध्यान दे रहा है और जल्दबाजी में मैदान पर लौटने का जोखिम नहीं लेना चाहता। Team India News

सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में बुमराह की फिटनेस को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं, लेकिन वास्तविक स्थिति यह है कि उन्होंने अभी तक पूर्ण गति से गेंदबाजी शुरू नहीं की है। बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में निगरानी के दौरान भी उन्होंने गेंदबाजी अभ्यास नहीं किया। चिकित्सकों का मानना है कि यदि उन्हें जल्द खेलने के लिए उतारा गया तो चोट दोबारा गंभीर रूप ले सकती है।

शुरुआती टीम चयन में बुमराह का नाम शामिल किया गया था, लेकिन उनकी उपलब्धता पूरी तरह फिटनेस रिपोर्ट पर निर्भर रखी गई थी। अब संभावना जताई जा रही है कि चयन समिति अंतिम समय में किसी अन्य तेज गेंदबाज को टीम में शामिल कर सकती है। संभावित विकल्पों में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आकिब नबी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। घरेलू क्रिकेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए बड़ी संख्या में विकेट हासिल किए थे, जिससे उनका दावा मजबूत माना जा रहा है।

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में फिलहाल मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार जैसे गेंदबाज मौजूद हैं। टीम 4 अगस्त को श्रीलंका रवाना होने की संभावना है, जहां टेस्ट श्रृंखला से पहले कोलंबो में अभ्यास मुकाबला खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर आयोजित होगा। इस श्रृंखला को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। Team India News

About The Author

Related Posts