तपा ब्लॉक की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी की सेवादार बहनों ने सरकारी स्कूल के बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

साध-संगत ने विद्यार्थियों के साथ मनाई पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी 

Published On

तपा (सच कहूूँ/सुरेन्द्र कुमार)। Welfare works: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार माह का शुभारंभ हो गया है। इसके प्रथम दिन शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी की इकाई तपा की सेवादार बहनों ने सरकारी प्राइमरी स्कूल, आनंदपुरी बस्ती में बच्चों को उनकी आवश्यकता का सामान वितरित किया। इस अवसर पर सेवादार बहनों ने नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को स्टेशनरी, ताजे फल तथा पौष्टिक पेय पदार्थ वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने इस सेवा कार्य को और भी यादगार बना दिया। इस दौरान मनीषा इन्सां, अंजू इन्सां, शिमला इन्सां, अर्श इन्सां, अनीता इन्सां तथा दर्शना इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत समाज के हर वर्ग की निस्वार्थ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और मानवता भलाई से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना ही इस सेवा भावना का मुख्य उद्देश्य है। स्कूल के प्रिंसीपल परमिन्द्र सिंह, नजम सिंह, प्रवीण तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने इस सराहनीय पहल के लिए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी की सेवादार बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में साझेदारी, सेवा और मानवता के संस्कार विकसित करती हैं। उन्होंने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर हमीर कौर इन्सां, रश्मि इन्सां, प्रीतम कौर इन्सां तथा अजीत कौर इन्सां सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tapa News
Tapa News: बच्चों को स्टेशनरी, फल एवं अन्य सामग्री वितरित करतीं सेवादार बहनें।

About The Author

Related Posts