शिक्षा और रोजगार
Sirsa News: रोड़ी में नहर में डूबने से युवक की मौत
पुलिस ने दर्ज की मृतक के पिता के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई
Published On
Youth Died Drowning Canal: ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। गांव रोड़ी में नहर में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई दर्ज की है। Sirsa News
पुलिस को दिए बयान में गांव फग्गू निवासी गुरजंट सिंह ने बताया कि उनका 27 वर्षीय पुत्र सतनाम सिंह अविवाहित था और पिछले करीब तीन माह से गांव रोड़ी में रहकर मजदूरी कर रहा था। उन्होंने बताया कि सतनाम सिंह शराब पीने का आदी था। मामले की जांच कर रही एएसआई संगीता ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। Sirsa News