शिक्षा और रोजगार
पिहोवा में ELARA MAKEOVER STUDIO का शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक ब्यूटी सेवाएं
पिहोवा में ELARA MAKEOVER STUDIO का शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक ब्यूटी सेवाएं
पिहोवा जसविंद्र सिंह। शहरवासियों को अब खूबसूरती और पर्सनैलिटी निखारने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। पिहोवा के सुपर मार्केट, बस स्टैंड के पास ELARA MAKEOVER STUDIO – A Unisex Salon & Academy का शुभारंभ हो गया है। यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए आधुनिक तकनीक और प्रोफेशनल स्टाफ के साथ बेहतरीन ब्यूटी एवं ग्रूमिंग सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
ELARA MAKEOVER STUDIO में हेयर स्टाइलिंग एवं हेयर केयर, स्किन केयर व फेशियल ट्रीटमेंट, नेल सर्विसेज और प्रोफेशनल मेकअप जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा ब्यूटी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक लोगों के लिए एकेडमी की सुविधा भी दी जा रही है।
सैलून की ओनर एकता अरोड़ा ने बताया कि ELARA MAKEOVER STUDIO शुरू करने का उद्देश्य ग्राहकों को लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि यहां हर ग्राहक की पसंद और जरूरत का ध्यान रखते हुए बेहतर अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं गौरव अरोड़ा ने बताया कि सैलून में आधुनिक सुविधाओं, प्रशिक्षित स्टाफ और बेहतर कार्यशैली के साथ महिला एवं पुरुष दोनों के लिए सभी प्रमुख ब्यूटी और मेकओवर सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे एक बार ELARA MAKEOVER STUDIO जरूर विजिट करें और आधुनिक ब्यूटी सेवाओं का लाभ उठाएं।