शिक्षा और रोजगार
शिवाजी प्रेस क्लब द्वारा छछरौली में 4 अगस्त को लगाया जाएगा 'एक पेड़ माँ के नाम' पौधा
छछरौली में 4 अगस्त को लगेगा हरियाली का मेला, शिवाजी प्रेस क्लब करेगा पौधारोपण कार्यक्रम
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: शिवाजी प्रेस क्लब (रजिस्टर्ड) द्वारा 4 अगस्त दिन मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे राजीव गांधी खेल स्टेडियम, छछरौली में "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम के तहत पौधारोपण का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा विद्युत नियामक निगम के चेयरमैन मुकेश गर्ग और विशिष्ट अतिथि के तौर पर छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन वीरेंद्र चौधरी करेंगे।
उल्लेखनीय है कि शिवाजी प्रेस क्लब ने अपना पहला कार्यक्रम रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप) के रूप में आयोजित किया था, जो सभी के सहयोग से अत्यंत सफल रहा था। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।
इस अवसर पर शिवाजी प्रेस क्लब के प्रधान रविंद्र चौहान और संरक्षक रघुवीर राणा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और उनके बड़े होने तक उनकी देखभाल का जिम्मा भी स्वयं उठाएं। उन्होंने बताया कि छछरौली के बाद शिवाजी प्रेस क्लब बिलासपुर और सढौरा में भी इसी प्रकार पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार के ऐसे आयोजन निरंतर करती रहेगी, इसलिए सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर क्षेत्र को हरा-भरा बनाने में अपना सहयोग देना चाहिए।