शिक्षा और रोजगार
Coimbatore Road Accident: कोयंबटूर सड़क हादसे में पांच की मौत, मारुति सेलेरियो कार के उड़े परखच्चे
कोयंबटूर में एनएच-83 पर खड़ी पानी की टंकी से कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
कोयंबटूर (एजेंसी)। Coimbatore Road Accident: तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में रविवार को दिल दहलाने वाली घटना घटी है। यहां दोपहर लगभग 1.00 बजे गोमंगलम पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पोलाची-उदुमलपेट रोड (एनएच-83) पर नल्लामपल्ली पिरिवु के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक मारुति सेलेरियो कार में यात्रा कर रहे थे, जब उक्त स्थान पर पहुंचने पर उनकी कार सड़क के बीच में पौधों को पानी देने के लिए खड़ी पानी की टंकी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी पांचों लोगों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कोयंबटूर के मदुक्कराई मार्केट स्थित एमएलए स्ट्रीट निवासी कनगराज, पूर्णाणी, नर्मथा, आरती के रूप में हुई है। जबि रमन (35) मदुक्कराई के रहने वाले थे। शवों को पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी औपचारिकताओं के लिए पोलाची स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
सूचना मिलते ही कोयंबटूर जिले के पुलिस अधीक्षक, पोलाची उपमंडल के पुलिस उप अधीक्षक और गोमंगलम पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, घटनास्थल का मुआयना किया और जांच का संचालन किया।
गोमंगलम पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।