Fraud Alert: विदेश भेजने का झांसा देकर 25 लाख ठगे, केस दर्ज

सफीदों में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला, युवक पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस

Published On

जींद (सच कहूँ/जसविन्द्र)। Jind News: सदर थाना सफीदों पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में युवक प्रभजोत के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। निम्राबाद निवासी लवप्रीत कौर ने शिकायत में बताया कि आरोपित ने उसकी बेटी को विदेश भेजने का झांसा देकर पासपोर्ट व दस्तावेज लिए और अप्रैल 2025 में 25 लाख रुपये अपने खाते में जमा करवाए। बाद में दिल्ली बुलाकर फ्लाइट की बात कही, लेकिन फोन बंद कर दिया। आरोपित ने दस्तावेज भी वापस नहीं किए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

fraud

About The Author

Related Posts