शिक्षा और रोजगार
कुत्ते को बचाने के लिए नहर में कूदे युवक का दो दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, SDRF का सर्च अभियान जारी
कुत्ते की जान बचाने की कोशिश में युवक लापता, दो दिन से नहर में तलाश जारी
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: नहर में गिरे कुत्ते को बचाने के लिए डूबे युवक का दो दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ की टीम लगातार नहर में युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाए हुए है, लेकिन अभी तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं परिजनों ने प्रशासन की कारवाई को लेकर असंतोष जताया है। युवक का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल बना है।
दरअसल शीतल कालोनी निवासी 17 वर्षीय खुशहाल शनिवार को जवाहरलाल नहर के पास टहल रहा था, इसी दौरान उसके पालतू कुत्ते ने नहर में छलांग लगा दी और खुशहाल कुत्ते को बचाने के लिए नहर में कूद गया। हालांकि कुत्ता तो बच कर बाहर आ गया और खुशहाल पानी के तेज बहाव में डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बावजूद भी खुशहाल का कोई पता नहीं चल पाया है।