शिक्षा और रोजगार
Rajasthan News: उदयपुर को 421 करोड़ रुपये की विकास सौगात
मुख्यमंत्री ने 457 कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
उदयपुर/जयपुर, (सच कहूँ ब्यूरो)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर जिले को 421 करोड़ रुपये लागत के 457 विकास कार्यों की सौगात दी। नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। Rajasthan News
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामजल सेतु लिंक परियोजना पर तेजी से कार्य चल रहा है, जिससे आमजन, किसानों और उद्योगों को पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश को बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2.24 लाख करोड़ रुपये के एमओयू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से करीब 9 लाख करोड़ रुपये के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं।
युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकारी क्षेत्र में अब तक 1.78 लाख से अधिक नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1.32 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने सड़क विकास का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में 34,128 करोड़ रुपये की लागत से 49,197 किलोमीटर सड़क नेटवर्क विकसित किया गया है। कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सांसद मन्नालाल रावत, चुन्नीलाल गरासिया, विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। Rajasthan News
इन परियोजनाओं की मिली सौगात:
- आरएनटी मेडिकल कॉलेज में 7 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कैथ लैब का लोकार्पण।
- उदयपुर शहर में करीब 5 करोड़ रुपये से 75 बेड के बुजुर्ग पुनर्वास गृह का शुभारंभ।
- 121 करोड़ रुपये की लागत से महाराणा भूपाल चिकित्सालय में मातृ एवं शिशु विंग का शिलान्यास।
- भुवाणा क्षेत्र में 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले आधुनिक सीवरेज सिस्टम की आधारशिला।
- जिला चिकित्सालय भींडर के लिए करीब 51 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास।