Ambala Land Fraud: अंबाला में जमीन ठगी गिरोह का भंडाफोड़, करोड़ों रूपये ऐंठे

दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कम जमीन को अधिक बताकर करते थे धोखाधड़ी दो मामलों में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप

Published On

अंबाला सिटी, 2 अगस्त (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के अंबाला में जमीन बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जनसूआ गांव निवासी मनदीप सिंह उर्फ लाडी और कुरुक्षेत्र के पेहवा क्षेत्र के जुरासी गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर खजान सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों आरोपी जमीन का रकबा अधिक बताकर और एक ही जमीन के कई लोगों से इकरारनामे कर लाखों-करोड़ों रुपये ठगते थे

पहले मामले में कुरुक्षेत्र अर्बन एस्टेट सेक्टर-3 निवासी विक्रम सिंह ने नग्गल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने जनसूआ गांव की जमीन का गलत विवरण देकर उनसे करीब दो करोड़ रुपये ले लिए। जांच में सामने आया कि उसी जमीन का सौदा अन्य लोगों से भी किया गया था। पैसे लेने के बाद न तो रजिस्ट्री कराई गई और न ही रकम वापस की गई।

दूसरे मामले में डेढ़ करोड़ की ठगी का आरोप :
कुरुक्षेत्र की विष्णु कॉलोनी निवासी यशपाल सिंह से भी आरोपियों ने इसी तरीके से करीब 1.50 करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस के अनुसार, मनदीप सिंह, खजान सिंह और उनके साथियों ने जमीन की गलत जानकारी देकर पीड़ितों से मोटी रकम हासिल की। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले चुकी है। आर्थिक अपराध शाखा अब ठगी के पूरे नेटवर्क, अन्य आरोपियों और इस तरह की गई दूसरी वारदातों की जांच में जुटी है। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

About The Author

Related Posts