Commonwealth Games 2026: : राष्ट्रमंडल खेलों में नायब सूबेदार जैस्मिन लम्बोरिया ने भारत का 10वां बॉक्सिंग पदक किया पक्का
इंग्लैंड की एलिस ग्लिन को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से हराकर बनाई अंतिम चार में जगह
Commonwealth Games 2026: भिवानी, (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। हरियाणा के भिवानी की बेटी एवं भारतीय सेना की नायब सूबेदार जैस्मिन लम्बोरिया ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत के लिए बॉक्सिंग का 10वां पदक सुनिश्चित कर दिया। जैस्मिन ने इंग्लैंड की एलिस ग्लिन को 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई और कम से कम कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। Bhiwani News
गौरतलब है कि जैस्मिन ने पूरे मुकाबले में शानदार तकनीक, आक्रामक खेल और आत्मविश्वास का परिचय दिया। मेजबान इंग्लैंड की मुक्केबाज को घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलने के बावजूद भारतीय बॉक्सर ने मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाए रखी और जीत दर्ज की। अब तक गलास्को राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा देखने को मिला। रिंग में उतरे सभी छह भारतीय बॉक्सर अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे और पदक पक्का किया। अब तक भारत के 5 महिला और 4 पुरुष मुक्केबाज पदक सुनिश्चित कर चुके हैं, जबकि भिवानी की मुक्केबाज जैस्मिन की जीत के साथ बॉक्सिंग में भारत का 10वां पदक पक्का हो गया है।
जैस्मिन से स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद
इस बारे में जैस्मिन ने बताया कि पिछली बार ब्रांज मैडल रह गया था। अबकी बार मैडल का कलर बदलना है। उनका इशारा सिल्वर व गोल्ड मैडल की तरफ था। मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने कहा कि उनका अगला फोकस अगली दो बाऊट सेमीफाईनल व फाईनल मुकाबले पर है। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 2022 में भारतीय सेना में भर्ती हुई थी। जहां आर्मी स्पोर्टस इंटीट्यूट में बेहतर खेल से यहां पर पहुंची है। भिवानी की इस होनहार बेटी की सफलता से पूरे हरियाणा और देश में खुशी की लहर है। अब जैस्मिन लम्बोरिया से राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। Bhiwani News