इस सच्चे नम्र सेवादार ने अनूठे अंदाज में मनाया गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व

नामचर्चा आयोजित कर 7 जरूरतमंद परिवारों को किया राशन वितरित

Published On

Guru Purnima: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से प्रीत नगर गली नंबर-11 में प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां के आवास पर भाईयों की नामचर्चा आयोजित की गई। नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां ने इलाही नारा लगाकर की। इस दौरान पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए सच्चे नम्र सेवादार राकेश बजाज इन्सां व उनकी पत्नी पायल इन्सां के परिवार ने अलग-अलग जगह पर सात जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन वितरित किया। Sirsa News

ब्लॉक प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व नहीं, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा और मानवता की भलाई के कार्यों को अपनाने का भी संदेश देता है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक मा. सतीश इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार तथा बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। Sirsa News

About The Author

Related Posts