Rajasthan News: 20 अगस्त से प्रारंभ होगा विधानसभा सत्र: देवनानी
राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र की अधिसूचना जारी
Published On
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Speaker Vasudev Devnani) ने बताया है कि सोलहवीं विधानसभा के षष्ठम सत्र को राज्यपाल श्री हरी भाऊ बागडे ने आहूत करने कीअधिसूचना जारी कर दी है। देवनानी ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र का आहूत किया है। विधानसभा का सत्र गुरुवार, 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे प्रारम्भ होगा। देवनानी ने बताया कि विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी तैयारियाँ प्रारम्भ कर दी हैं। सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही नियमों एवं संसदीय परंपराओं के अनुरूप संचालित की जाएगी। Rajasthan News