Haridwar Police: कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर शहबान व नदीम गिरफ्तार

लाखों रुपये की स्मैक बरामद

Published On

Drug smugglers Shahban and Nadeem arrested: हरिद्वार (हि.स.)। कांवड़ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के अभियान के बीच हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। Haridwar News

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार और नशा मुक्ति अभियान के तहत नियमित वाहन जांच के दौरान की गई। थाना बुग्गावाला क्षेत्र में ग्राम सावनशेर के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 32.60 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोड़ा गांव निवासी शहबान और नदीम के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। Haridwar News

पूछताछ के दौरान आरोपितों से नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कुछ अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों द्वारा बताए गए अन्य संदिग्ध तस्करों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नशा तस्करी, अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। Haridwar News

About The Author

Related Posts