Kaithal News: शादी के महज तीन माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Published On

गुहला चीका, (सच कहूँ न्यूज)। कैथल जिले के चीका कस्बे में शादी के महज तीन माह बाद 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर मौत हो गई। मृतका की पहचान करनाल जिले के गांव अलवाला निवासी मीनाक्षी के रूप में हुई है। परिजनों ने पति, ससुर और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। Kaithal News:

मृतका की मां सरोज ने बताया कि शनिवार रात बेटी से फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है और उसे यहां से घर ले जाए। परिवार ने अगले दिन उसे लेने जाने का निर्णय लिया ही था कि इतने सुबह मीनाक्षी के ससुर का फोन आया कि मीनाक्षी पंखे से लटकी हुई है। मौके पर पहुंचने पर वह मृत मिली।

परिजनों का आरोप है कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था और इसी बात को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष वाले कहते थे कि अगर हमारे लड़के की शादी पंजाब में करते तो बहुत सारा दहेज मिलता। जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। Kaithal News:

About The Author

Related Posts