RAILWAYS News: 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, रेलवे ने जारी की प्रभावित ट्रेनों की सूची

RAILWAYS News: 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, रेलवे ने जारी की प्रभावित ट्रेनों की सूची

Published On

RAILWAYS News:  अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे ने 20 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने का फैसला लिया है। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया जाएगा।

बेगूसराय में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लिया गया फैसला | RAILWAYS News

पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, गंगा नदी पर बने नए डबल लाइन रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए बेगूसराय क्षेत्र में नॉन-  टरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसी वजह से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • 18105/18106 राउरकेला-जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस
  • 09033/09034 उधना-मालदा टाउन-उधना स्पेशल
  • 13507/13508 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस
  • 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस
  • 14003/14004 मालदा टाउन-नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस
  • 13155/13156 कोलकाता-सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस
  • 13157/13158 कोलकाता-मुजफ्फरपुर-कोलकाता एक्सप्रेस
  • 18629/18630 रांची-गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस
  • 18419/18420 पुरी-जयनगर-पुरी एक्सप्रेस
  • 02023/02024 हावड़ा-पटना वंदे भारत स्पेशल
  • 15271/15272 हावड़ा-मुजफ्फरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 13419/13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस

67 ट्रेनें होंगी प्रभावित, 3 अक्टूबर को भी कई ट्रेनें रद्द

रेलवे की जानकारी के मुताबिक, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच कुल 67 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। वहीं, 3 अक्टूबर को भी 36 ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।

यात्रियों को दी गई ये सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। निर्माण कार्य के कारण आखिरी समय में भी ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जा सकता है। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके ट्रेन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बिना स्टेटस चेक किए घर से निकलने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

About The Author

Related Posts