UP School Holiday News: बच्चों के लिए खुशखबरी, यूपी के इन जिलों में 10 अगस्त तक अवकाश का हुआ ऐलान
UP School Holiday News: बच्चों के लिए खुशखबरी, यूपी के इन जिलों में 10 अगस्त तक अवकाश का हुआ ऐलान
UP School Holiday News: मुजफ्फरनगर,अनु सैनी। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही, सुचारु यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों और जिलों में स्कूलों एवं कॉलेजों में 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित मुजफ्फरनगर के प्रशासन और शिक्षा विभागों ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी निदेर्शों के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों, विभिन्न बोर्डों से संबद्ध शिक्षण संस्थानों, डिग्री कॉलेजों, डायट एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में इस अवधि के दौरान भौतिक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए यथासंभव आॅनलाइन माध्यम से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित कराई जाएं। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए आवश्यकता के अनुसार विभिन्न जिलों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप अवकाश संबंधी आदेश जारी किए जा रहे हैं।
श्रावण शिवरात्रि पर मेरठ के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया अवकाश आदेश | UP School Holiday News
श्रावण शिवरात्रि के पर्व और कांवड़ यात्रा को देखते हुए मेरठ जिले में सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
इस संबंध में शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, श्रावण मास की शुरुआत 30 जुलाई से हो चुकी है और जिले में श्रावण शिवरात्रि का मुख्य पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा।
कांवड़ यात्रा के चलते लिया गया फैसला
हर साल श्रावण शिवरात्रि के दौरान हरिद्वार से बड़ी संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु मेरठ जिले से होकर गुजरते हैं। इस बार भी कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो चुकी है। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
यातायात डायवर्जन योजना लागू
कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले में यातायात डायवर्जन योजना भी लागू कर दी गई है। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम लोगों को होने वाली परेशानियों को कम करना है।
छात्रों और संस्थानों को राहत
जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान निर्धारित अवधि में बंद रहेंगे। प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने की सहयोग की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। अधिकारियों के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।